ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 81 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत व सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा होटल ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वाले तथा ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन ओवरलोडिंग खतरनाक तरीके से वाहन चलाना मोबाइल का प्रयोग करना बिना रिफ्लेक्टर बिना नम्बर प्लेट दोषपूर्ण नम्बर प्लेट बिना हेलमेट वाले व सार्वजनिक स्थलों धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गन्दगी करने व हुड़दंग करने वाले कुल 81 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *