पुलिस द्वारा गुम ब्लेड की पेटी की बरामदी सम्बन्धित को सुपुर्द किया गया |

पिथौरागढ़ | कोतवाली डीडीहाट में कुछ दिन पहले एक पेटी प्राप्त हुई थी जिसके बारे में स्थानीय व्यापारियों से जानकारी प्राप्त की गई। हालांकि किसी व्यक्ति ने पेटी खोने की जानकारी नहीं दी इस कारण पेटी को कोतवाली डीडीहाट में रखा गया। शुभम भट्ट (निवासी ग्राम नगरोड़ा बुंगाछीना), अनिल जोशियाल (निवासी सल्मोड़ा, जाजरदेवल) और देवेन्द्र सिंह (निवासी सरस्वती विहार कॉलोनी, पिथौरागढ़) द्वारा कोतवाली डीडीहाट में एक प्रार्थना पत्र दिया गया। इसमें बताया गया कि “विल्केन्सन ब्लेड़” की पेटी गुम हो गई थी। साथ ही यह भी सूचित किया गया कि सोशल मीडिया और स्थानीय व्यापारियों के माध्यम से उक्त पेटी के बारे में जानकारी प्राप्त हुई कि वह कोतवाली डीडीहाट में है। संबंधित सामग्री का बिल मिलान कर संस्तुति की गई और थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के आदेशानुसार उक्त “विल्केन्सन ब्लेड़” की पेटी को शुभम भट्ट और उनके साथियों के समक्ष सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *