पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार अवैध शराब, चरस, स्मैक तस्करी पर कड़ी नकेल कसने के लिए जनपद पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग की जा रही है। इसी कड़ी में, सीओ पिथौरागढ़, गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 कमलेश जोशी’ उ0नि0 मनोज जलाल, हे0का0 राजेन्द्र साह, हे0का0 वीरेन्द्र जीना द्वारा विगत रात्रि को स्टेडियम के पास चेकिंग के दौरान एक अल्टो कार को काफी संदिग्ध तरीके से पुलिस को देखकर सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया। शक होने पर पुलिस द्वारा कार की चेकिंग की गई, तो अभियुक्त हरीश सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम कटियानी, थाना झूलाघाट, जनपद पिथौरागढ़ (हाल पता रोडवेज स्टेशन पिथौरागढ़) की कार से कुल 09 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। अभियुक्त से पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त मार्च महीने में शराब सस्ती होने के कारण अधिक मात्रा में शराब खरीदकर अपने गाँव में अवैध रूप से बेचता था। अभियुक्त हरीश सिंह के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। शराब तस्करी में लिप्त अल्टो कार भी सीज कर दी गई।
पिथौरागढ़ से शराब खरीदकर ब्लैक में बेचता था अभियुक्त |
















Leave a Reply