तलवार से हमला करने वाले को थाना बेरीनाग पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ |  थाना बेरीनाग पर राजकुमार सिठ पुत्र लक्ष्मीकान्त सिठ खुटानी पावर कम्पनी प्रा0 लि0 परियोजना कार्यालय बटगेरी (नाघर), तहसील गणाई गंगोली के सीनियर सर्वेयर द्वारा तहरीर दी गई  वह रोज की तरह बागेश्वर से साईट कार्यालय बटगेरी (नाघर) जा रहे थे तभी जगदीश सिंह मेहता निवासी ग्राम बटगेरी (नाघर) द्वारा धारदार हथियार से वार किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। थाना बेरीनाग में राजकुमार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में और सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 पूजा मेहरा द्वारा उक्त मामले की जांच की गई और अभियुक्त जगदीश सिंह मेहता को ग्राम नाघर से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद की गई। अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *