पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी’ सी.ओ. डीडीहाट कुवर सिंह रावत व सी.ओ. धारचुला श्री संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन पाये जाने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में आज एसओ कनालीछीना आरती मय पुलिस टीम ने ग्राम डूंगरी में चैकिंग के दौरान एक मकान मालिक को बिना सत्यापन किरायेदार रखते पाया । पुलिस ने सम्बन्धित मकान मालिक मीना देवी (निवासी डूंगरी) के विरूद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10 हजार रूपये के चालान जारी किये गये । चालानी रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की जा रही है । यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।
किरायेदार सत्यापन नही कथाना कनालीछीना पुलिस ने बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर मकान मालिक के विरूद्ध जारी किया 10 हजार का चालानराने वालों के विरूद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी |
















Leave a Reply