कोतवाली अस्कोट पुलिस ने 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार, अवैध शराब, चरस, स्मैक तस्करी पर कड़ी नकेल कसने के लिए जनपद पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग की जा रही है । इसी कड़ी में, सीओ डीडीहाट, कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अस्कोट, सुरेश कंबोज के नेतृत्व में पुलिस टीम, अपर उ0नि0 रमेश सिंह, का0 जितेन्द्र कुमार, का0 कविन्द्र सिंह, हो0गा0 गौरव नगरकोटी, म0हो0गा0 दिक्षा चौहान ने सैंथिल तिराहे अस्कोट के पास चेकिंग के दौरान एक महिला, कला पुत्री भीम राम निवासी सैथिंल, को सफेद रंग के जेरिकेन में 15 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली अस्कोट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *