पिथौरागढ़ | जनपद पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आज एएचटीयू टीम और कोतवाली धारचुला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एसएसबी के साथ अन्तर्राष्ट्रीय झूलापुल धारचुला में आने-जाने वाले लोगों की चैकिंग की, साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम, मानव तस्करी, महिला अपराधों और बाल भिक्षावृत्ति को रोकने के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा । एसपी रेखा यादव के निर्देशन और सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ कुंवर सिंह रावत, सीओ संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में आयोजित इस अभियान में एएचटीयू टीम के उ0नि0 बी.सी. मासीवाल (प्रभारी एएचटीयू), एचसीपी तारा बोनाल, का0 प्रदीप मावडी, का0 संतोष कुमार तथा एसएचओ कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह मय पुलिस टीम ने सहभागिता की । इस दौरान टीम ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। साथ ही, बाल अधिकारों और संबंधित कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर और पंपलेट भी चस्पा किए गए। साथ ही अज्ञात शवों की शिनाख्त की गई ।
एएचटीयू, कोतवाली धारचुला पुलिस व एसएसबी ने अन्तर्राष्ट्रीय पुल धारचुला में चलाया चैकिंग अभियान |
















Leave a Reply