ड्रींक एण्ड ड्राइव के मामले में पांच लोग गिरफ्तार दुकान की आड में शराब बेचने वाले को थाना जाजरदेवल पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला श्री संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण मं़ जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत:

1. थानाध्यक्ष जाजरदेवल, प्रकाश चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 महावीर सिंह,हे0का0 दीपक कुमार, हे0क0 जरनैल सिंह द्वारा चैकिंग के दौरान जाजरदेवल बाजार में एक दुकान में शराब बेचने वाले दुकान संचालक दीपक कुमार भट्ट पुत्र लालमणी भट्ट निवासी ग्राम घुनसेरा जाजरदेवल को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जाजरदेवल में आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।

2. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़, ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चौकी ऐंचोली प्रभारी, उ0नि0 कमलेस जोशी द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालक राजकुमार यादव (निवासी पवन विहार कॉलोनी) को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

3. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला, विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 बिशन सिंह मय पुलिस टीम द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालक वीरेन्द्र सिंह सोनाल (निवासी हाट धारचुला) को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

4. थानाध्यक्ष थल, शंकर सिंह रावत मय पुलिस टीम द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालक मनोज सिंह खडायत (निवासी डीडीहाट) को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

5. थानाध्यक्ष बलुवाकोट, मेघा शर्मा के नेतृत्व में अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाल सिंह मय पुलिस टीम द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालक राशिद हुसैन (निवासी भवानीगंज पिथौरागढ़) को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

6. थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती मय पुलिस टीम द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वाले गोविन्द सिंह (निवासी हल्दवानी) को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया |

अतिरिक्त कार्रवाई:
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले कुल 211 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *