थाना जाजरदेवल, थाना झूलाघाट पुलिस ने तीन वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल, प्रकाश चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक महावीर सिंह द्वारा अभियुक्त दीपक राम, पुत्र गोपाल राम, निवासी धुनसेड़ा, पिथौरागढ़ को अभियुक्त के घर धुनसेड़ा से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय में एनआई एक्ट के तहत वाद चल रहा था । थानाध्यक्ष झूलाघाट, दिनेश चन्द्र सिंह मय पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक कुबेर सिंह द्वारा देवेन्द्र कुमार, पुत्र झूसिया राम, निवासी बगड़तोली और कमल सिंह, पुत्र स्व विक्रम सिंह, निवासी ग्राम कटियानी, झूलाघाट को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त देवेन्द्र कुमार के खिलाफ न्यायालय में एनआई एक्ट के तहत वाद चल रहा था, जबकि कमल सिंह के खिलाफ न्यायालय में धारा 429/506 भादवी और 2/11 पशु क्रुरता अधिनियम के तहत वाद चल रहा था । अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त पेश नहीं हुए, जिसके बाद अदालत ने उक्त तीनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *