नाबालिक से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ |  पिथौरागढ़ में जजुराली निवासी एक महिला ने तहरीर दी कि दीपक कुमार पुत्र जोगा राम निवासी जजुराली पिथौरागढ़ ने उनकी नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया । मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली पिथौरागढ़ में उक्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया और पुलिस टीम उ0नि0 बबिता टम्टा, उ0नि0 ललित डंगवाल, का0 गोविन्द और का0 राजकुमार द्वारा दीपक कुमार उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *