अग्निशमन एवं आपात सेवा पिथौरागढ़ द्वारा फायर सीजन के लिए मॉक ड्रिल |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेश के अनुपालन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दया किशन के नेतृत्व में वन विभाग द्वारा चण्डाक क्षेत्र में आर्मी, एसएसबी, फायर वाचर और फायर सर्विस के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा आगामी फायर सीजन में होने वाली वनाग्नि को नियंत्रित करने हेतु मॉक ड्रिल कराई गई । इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य वनाग्नि के दौरान त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना था। ड्रिल में भाग लेने वाले सभी विभागों ने मिलकर फायर लाइन बनाने और बीटिंग मेथड के माध्यम से जंगलों की आग बुझाने का संयुक्त अभ्यास किया। इसके साथ ही, अग्निशमन विभाग द्वारा आग पर नियंत्रण पाने के विभिन्न तरीके, जैसे पानी का छिड़काव, आग बुझाने के उपकरणों का उपयोग और घटनास्थल पर त्वरित पहुंच के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *