पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज और थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम और एसएसबी द्वारा क्रमशः अस्कोट और बलुवाकोट थाना क्षेत्रों में भारत-नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में पैट्रोलिंग की गई और सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध मादक पदार्थों, मानव तस्करी आदि की रोकथाम करना था। टीमों द्वारा स्थानीय लोगों को सीमा पर होने वाली संदिग्ध गतिविधियों या किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर त्वरित स्थानीय पुलिस को सूचित करने हेतु प्रेरित किया गया । इस दौरान, स्थानीय लोगों को बाहर से आकर निवास कर रहे व्यक्तियों का सत्यापन कराने की सलाह दी गई। किराए पर व्यक्ति रखने से पहले उनका सत्यापन करना आवश्यक है। बिना सत्यापन के पाए जाने पर संबंधित मकान मालिक/ठेकेदारों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।
कोतवाली अस्ककोट और थाना बलुवाकोट पुलिस ने एसएसबी के साथ भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर चलाया सघन चैकिंग अभियान |
















Leave a Reply