थाना जाजरदेवल पुलिस ने पांच लोगों के विरूद्ध जारी किये 25 हजार के चालान |

पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सी.ओ. डीडीहाट कुवर सिंह रावत व सी.ओ. धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन पाये जाने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में आज एसओ जाजरजदेवल प्रकाश चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में अपर उ0नि0 महाबीर सिंह मय पुलिस टीम ने जाजरदेवल क्षेत्र में चैकिंग के दौरान पांच मकान मालिको/ठेकेदारो को बिना सत्यापन किरायेदार/कर्मचारी रखते पाया । पुलिस ने सम्बन्धित मकान मालिकों/ठेकेदारो जीसान (निवासी जाजरदेवल), नौमाद (निवासी नेडा),शेखर शर्मा (निवासी बस्ते), मौ0 तयमुन्ना (निवासी धनौडा) और अरशद (निवासी बस्ते) के विरूद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 05-05 हजार रूपये के चालान जारी किये गये । चालानी रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की जा रही है । यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *