कोतवाली पिथौरागढ़, थाना कनालीछीना, थाना गंगोलीहाट पुलिस द्वारा चलाया गया किरायेदार सत्यापन जागरूकता अभियान |

पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सी.ओ. डीडीहाट कुवर सिंह रावत व सी.ओ. धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा किरायेदार सत्यापन अभियान को और अधिक तेज कर दिया है। किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ठेकेदार के विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी, थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती, थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में क्रमशः कोतवाली पिथौरागढ़, कनालीछीना, गगोलीहाट थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। उक्त कार्यक्रमों में थाना क्षेत्रों के स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई और बिना किरायेदार सत्यापन के किरायेदार या घरेलू नौकर न रखने के लिए प्रेरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *