थाना थल पुलिस ने सार्वजनिक स्थल में उत्पात मचाकर शांति भंग करने वाले पाँच व्यक्तियों को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में होली और रमजान के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अराजक तत्वों पर निगरानी रखते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा एक विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान के तहत थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में थाना थल की दो टीमों ने सामाजिक स्थल में उत्पात मचाकर शांति भंग करने वाले पाँच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम थानाध्यक्ष थल, शंकर सिंह रावत, हे0का0 राजेश कुमार, का0 गोविन्द राम, का0 शंकर देवड़ी द्वारा जगदीश प्रसाद, सागर कुमार और गौरव कुमार (सभी निवासी सनी गांव थल) को बीएनएसएस की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरी पुलिस टीम अपर उ0नि0 विनोद भट्ट, म0का0 सविता हयांकी द्वारा कृष्ण कुमार और बहादुर राम (दोनों निवासी थल) को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *