शराब के नशे में शांती भंग करने वाले 07 व्यक्तियों को कोतवाली धारचुला,थाना बेरीनाग और थाना जाजरदेवल पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में होली और रमजान के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अराजक तत्वों पर निगरानी रखते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा एक विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया ।

इस अभियान के तहत निम्नलिखित कार्रवाई की गई:
1. थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 रविन्द्र पांग्ती मय पुलिस टीम द्वारा शराब के नशे में शांति भंग करने वाले तीन व्यक्तियों, आनन्द राम (निवासी बेरीनाग), पंकज कुमार (निवासी बेरीनाग), और सचिन कुमार (निवासी बेरीनाग) को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार किया गया।
2. थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चन्द्र पाण्डे मय पुलिस टीम द्वारा शराब के नशे में शांति भंग करने वाले विमल भण्डारी (निवासी जाजरदेवल) को बीएनएसएस की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया गया।
3. थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती मय पुलिस टीम द्वारा कनालीछीना क्षेत्र में शराब के नशे में लोक अवदूषण करने वाले उमेश कुमार (निवासी कनालीछीना) को पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत गिरफ्तार किया गया।
4. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में उ0नि0 योगेश कुमार मय पुलिस टीम द्वारा धारचुला क्षेत्र में शराब के नशे में लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने वाले चार व्यक्तियों, चन्दन सिंह (निवासी गोठी धारचुला), मनोज (निवासी निगालपानी धारचुला), पुष्कर (निवासी निगालपानी धारचुला), और मुकेश कुमार (निवासी गलाती धारचुला) को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।
अतिरिक्त कार्रवाई:
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने (जैसे ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले कुल 24 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *