पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ की टीम ने चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से कुल 26.84 ग्राम हेरोईन बरामद हुई हैं । गिरफ्तारी का विवरण क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी व प्रभारी एसओजी मनोज पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी एंचोली पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया, इस दौरान पुलिस को एक बडी सफलता प्राप्त हुई । घाट की ओर से एक तेज रफ्तार बाईक आते हुए दिखाई दी जिसमें दो लोग सवार थे तथा पुलिस को देखकर अचानक मोड़कर वापस जाने का प्रयास करने लगे । शक होने पर दोनों की तलाशी ली तो, आजम कुरैशी के कब्जे से 14.30 ग्राम हेरोईन व योगेश सिंह लुन्ठी के कब्जे से 12.54 ग्राम हेरोईन बरामद हुई । पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 8/21/60 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामद हेरोईन की कीमत लगभग 805200/- रु0 आंकी गई है । अभियुक्त की बुलेट बाइक को भी सीज किया गया । पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच जारी है, ताकि इस तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके ।
नाम/पता अभियुक्त:-
1-आजम कुरैशी पुत्र अब्दुल रईस निवासी भाटकोट पिथौरागढ़ उम्र 22 वर्ष ।
2-.योगेश सिंह लुन्ठी पुत्र स्व0 नरेन्द्र सिंह लुन्ठी निवासी लिन्ठ्यूड़ा उम्र 26 वर्ष ।
अभियुक्तो का आपराधिक इतीहास-
1-FIR No. 69/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम योगेश सिंह लुन्ठी
1-FIR No. 412/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम आदम कुरैशी
बरामदा हेरोईन- 26.84 ग्राम, कीमत लगभग 805200/- रूपये ।
















Leave a Reply