घास के लुट्टों में लगी भीषण आग पर बलुवाकोट थाना पुलिस और फायर यूनिट ने काबू पाया |

पिथौरागढ़ | थाना बलुवाकोट को सूचना प्राप्त हुई कि डिग्री कॉलेज बलुवाकोट के पास ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण घास के लुट्टों में आग लग गई है। सूचना मिलने पर थाना बलुवाकोट की पुलिस टीम और फायर यूनिट तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई । घटनास्थल पर पहुंचने के बाद, थाना बलुवाकोट की थानाध्यक्ष मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम और फायर यूनिट ने मिलकर आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू किए । पुलिस टीम में अपर उ0नि0 नरेन्द्र अधिकारी, का0 नरेन्द्र बिष्ट, का0 प्रभात राणा, का0 सुनील कुमार, का0 संजीव, का0 आनन्द एवं फायर यूनिट धारचूला से एलएफएम केदार सिंह पांगती, फायर मैन अशोक सिंह राणा, फायर मैन मुकेश कुमार, फायर मैन विपिन कुमार, फायर मैन राम सिंह, फायर मैन नन्दन राम और फायर मैन लक्ष्मण सिंह ने मिलकर कठिन प्रयासों से आग पर कड़ी मसक्कत से काबू पाया । आग को बुझाने के लिए फायर यूनिट ने एमएफई एवं मिनिहाई प्रेशर पम्प का इस्तेमाल किया। अथक प्रयासों के बाद, सभी कर्मियों ने संयुक्त रूप से घास में लगी आग को पूर्ण रूप से बुझाया और क्षेत्र में संभावित नुकसान को रोका । पुलिस विभाग और फायर यूनिट की टीम ने इस आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करते हुए आग पर काबू पाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *