पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण मं जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाया । इस दौरान ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थलों/ धार्मिक स्थलों पर शराब पीने व गन्दगी करने वाले कुल 112 लोगों के विरूद्ध एम0वी0 एक्ट, पुलिस अधिनिमय व कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी ।
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 112 लोगों के खिलाफ कार्रवाई |
















Leave a Reply