पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण मं् जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत:
थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान देखा कि एक ट्राला चालक द्वारा वाहन को तेजी व खतरनाक तरीके से चलाया जा रहा था जिसे पुलिस ने रोककर चैक किया तो चालक केशर सिंह नेगी निवासी भड़गांव, अठखेली डीडीहाट शराब के नशे में मदहोश था । अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा मय टीम द्वारा उक्त वाहन चालक को गिरफ्तार कर ट्राला सीज कर थाने में खड़ा किया गया ।
थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक प्रकाश चन्द्र उर्फ प्रकाश बोहरा निवासी पुरचोड़ी नेपाल, हाल निवासी कानड़ी झूलाघाट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
अतिरिक्त कार्रवाई:
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले कुल 123 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई ।
















Leave a Reply