पिथौरागढ़ | आगामी त्यौहारों होली पर्व व रमजान के दृष्टिगत क्षेत्र में आपसी सौहार्द, शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में एसएचओ कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 अशोक चौधरी, हे0 का0 सुन्दर पोखरिया द्वारा कोतवाली क्षेत्र में एक शांति एवं अमन गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त गोष्ठी में एसएसबी, विभिन्न समुदायों के गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय व्यापारी, सीएलजी सदस्य, टैक्सी यूनियन और सम्भ्रांत व्यक्तियों ने भाग लिया। गोष्ठी के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों की समस्याओं और सुझावों को सुना गया तथा सभी को त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया। इस संदर्भ में व्यापारियों, दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान मालिकों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वे अपनी दुकानों और कॉम्प्लेक्स में सीसीटीवी कैमरों को चालू रखें। सभी को अपने आस पास हुड़दंग करने वालों की सूचना तुरन्त 112 पर देने हेतु बताया गया ।
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कोतवाली जौलजीबी पुलिस ने आयोजित की शान्ति व अमन गोष्ठी |
















Leave a Reply