पिथौरागढ़ पुलिस है एक्शन मोड पर, नशे के तस्करों का जेल जाने का सिलसिला लगातार जारी |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ की टीम ने हेरोईन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है ।

गिरफ्तारी का विवरण
क्षेत्राधिकारी के0 एस0 रावत के पर्यवेक्षण प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी व प्रभारी एसओजी श्री मनोज पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी टीम द्वारा चैकिंग के दौरान, रजत सिंह बिष्ट उर्फ टोरस के कब्जे से 21.31 ग्राम हेरोईन बरामद की । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामद हेरोईन (स्मैक) की कीमत लगभग 6,40,000/- रु0 आंकी गई है ।
पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच जारी है, ताकि इस तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
नाम/पता अभियुक्त:-
1- रजत सिंह बिष्ट उर्फ टोरस पुत्र रविन्द्र सिंह बिष्ट निवासी पण्डा, थाना जाजरदेवल ।

पुलिस टीम:- उ0नि0 कमलेश चंद्र जोशी (चौकी प्रभारी एचोली),, हे0 का0 छत्तर सिंह, का0 सतेन्द्र सुयाल का0 सोनू कार्की ।

बरामदा हेरोईन- 21.31 ग्राम, कीमत लगभग 6,40,000/- रूपये तथा 7010/- रुपए नकद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *