थाना जाजरदेवल पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ड्रिंक एण्ड ड्राइव व शान्ति व्यवस्था भंग करने में कुल 04 लोगों को लिया हिरासत में |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण मं् जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत:

थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 महावीर सिंह हे0का0 जरनैल सिंह, का0 गोविन्द रौतेला द्वारा गुप्त सूचना पर सल्मोड़ा के पास अभियुक्त नरी राम पुत्र स्व0 जोगा राम निवासी पैकटिया, बीसाबजेड़, थाना – जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़ को 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।

थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 दिनेश शर्मा, हे0 का0 शंकर देवड़ी, हे0 का0 राजेश कुमार द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक कवीन्द्र मोहन निवासी दौला बनिया, थाना बेरीनाग को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया  । थाना अस्कोट क्षेत्रान्तर्गत तीन लोगों क्रमशः हरीश राम, मनोज कुमार, पुष्कर राम निवासीगण देवलगैराड़ अस्कोट द्वारा लड़ाई झगड़ा, गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ था । थानाध्यक्ष अस्कोट श्री सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तीनों लोगों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

अतिरिक्त कार्रवाई:
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले कुल 126 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *