कोतवाली धारचुला पुलिस ने आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 5 मामलों का जब्त, अंग्रेजी व कच्ची शराब नष्ट की न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | एसपी रेखा यादव ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि थानों में मुकदमों से सम्बन्धित जब्त मालों को विधिवत निस्तारित करें । जिस क्रम में एसएचओ धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित पांच मुकदमों का लगभग 156 बोतल व 96 पव्वे अंग्रेजी तथा 20 लीटर कच्ची अवैध जब्त शराब नष्ट की । यह कदम कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है । यह कार्यवाही न्यायालय द्वारा निर्देशित दिशा-निर्देशों और विधि द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *