एएचटीयू व कोतवाली धारचुला पुलिस ने अन्तर्राष्ट्रीय पुल धारचुला में चलाया चैकिंग अभियान |

पिथौरागढ़ | जनपद पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आज एएचटीयू टीम व कोतवाली धारचुला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एसएसबी के साथ अन्तर्राष्ट्रीय झूलापुल धारचुला में आने-जाने वाले लोगों की चैकिंग की, साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम, मानव तस्करी, महिला अपराधों और बाल भिक्षावृत्ति को रोकने के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा । एसपी रेखा यादव के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में एएचटीयू टीम के उ0नि0 बी.सी. मासीवाल (प्रभारी एएचटीयू), एचसीपी तारा बोनाल, हे.का0 दीपक खनका, का0 निर्मल किशोर तथा एसएचओ कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह मय पुलिस टीम ने सहभागिता की । इस दौरान टीम ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। साथ ही, बाल अधिकारों और संबंधित कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर और पंपलेट भी चस्पा किए गए । जनपद पुलिस का यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे इस मुहिम में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *