थाना बेरीनाग पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक  रेखा यादव के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना बेरीनाग पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त पुष्कर सिंह पुत्र स्व0 प्रताप सिंह निवासी ग्राम दनौलासेरा बेरीनाग को गिरफ्तार किया है । उक्त व्यक्ति के विरूद्ध मार-पीट के मामले में भादवि के तहत न्यायालाय में वाद चल रहा है । अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त पेश नही हुआ, जिसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया । अपर उ0नि0 भुवन चन्द्र पाण्डे द्वारा अभियुक्त अनवर उपरोक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *