थाना जाजरदेवल के नये भवन का निर्माण कार्य हुआ प्रारम्भ एसपी रेखा यादव ने भूमि पूजन कर किया निर्माण कार्य का उद्घाटन |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ के थाना जाजरदेवल के नये भवन का निर्माण कार्य आज से प्रारम्भ हो चुका है। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा भूमि पूजन कर इस निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। यह नया भवन थाने की कार्य क्षमता और पुलिसकर्मियों की सुविधा के दृष्टिकोण से अत्यधिक महत्वपूर्ण है । नये भवन में आधुनिक सुख-सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा के सभी उपाय भी सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि पुलिसकर्मी और आम जनता दोनों के लिए एक सुरक्षित और आरामदायक वातावरण तैयार हो सके। थाने का निर्माण कार्य अत्याधुनिक तकनीकों के साथ किया जा रहा है, जिसमें विशेष ध्यान सुरक्षा, कार्यकुशलता और सामर्थ्य पर दिया गया है । एसपी रेखा यादव ने कहा कि यह नया भवन जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगा। यह पुलिस प्रशासन के कार्यों में वृद्धि करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की सेवा में भी सहायक होगा । इस अवसर पर थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे सहित थाने के अन्य अधि0/कर्म0 मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *