कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारण्टी अभियुक्त अंकित कुमार पुत्र गोविंद कुमार निवासी डुंगरा बास्ते पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया है । उक्त व्यक्ति के विरूद्ध लापरवाही से वाहन चलाने और इससे होने वाली गंभीर चोटों से संबंधित मामले में धारा 279/338 भादवि के तहत न्यायालाय में वाद चल रहा है । अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त पेश नही हुआ, जिसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया । चौकी चण्डाक प्रभारी श्री ललित डंगवाल द्वारा अभियुक्त अंकित कुमार उपरोक्त को चिमसियानौला पिथौरागढ़ के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *