अग्निशमन एवं आपात सेवा पिथौरागढ़ द्वारा पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया चण्डाक में किया गया फायर उपकरणों का निरीक्षण एवं फायर ड्रिल प्रदर्शन |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेश के अनुपालन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद द्वारा 54वें नेशनल सेफ्टी सप्ताह 2025 के अवसर पर पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, उपकेंद्र चण्डाक, पिथौरागढ़ में फायर उपकरणों की जानकारी दी गई और फायर ड्रिल (डेमो) का प्रदर्शन किया गया । इस अवसर पर अग्निशमन उपकरणों का निरीक्षण किया गया और संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि आपातकालीन स्थिति में इन उपकरणों का सही तरीके से उपयोग किया जा सके। साथ ही, सभी कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षा उपायों, और घटनास्थल पर कार्रवाई के बारे में जागरूक किया गया । कर्मचारियों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार के आगजनी के दौरान सबसे पहले क्या करना चाहिए और आग को काबू करने के लिए किन-किन उपकरणों का उपयोग करना चाहिए, ताकि स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *