एएचटीयू व थाना झूलाघाट पुलिस ने अन्तर्राष्ट्रीय झूला पुल झूलाघाट में चलाया चैकिंग अभियान |

पिथौरागढ़ | जनपद पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आज एएचटीयू टीम, थाना झूलाघाट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय झूलापुल झूलाघाट में आने-जाने वाले लोगों की चैकिंग की, साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम, मानव तस्करी, महिला अपराधों और बाल भिक्षावृत्ति को रोकने के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा । एसपी रेखा यादव के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में आयोजित इस अभियान में एएचटीयू टीम के उ0नि0 बी.सी. मासीवाल (प्रभारी एएचटीयू) , हे.का. दीपक खनका, का. निर्मल किशोर, थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह मय पुलिस टीम ने सहभागिता की । इस दौरान टीम ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। साथ ही, बाल अधिकारों और संबंधित कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर और पंपलेट भी चस्पा किए गए । जनपद पुलिस का यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे इस मुहिम में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *