पिथौरागढ़ | आगामी त्यौहारों होली पर्व व रमजान के दृष्टिगत क्षेत्र में आपसी सौहार्द, शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत द्वारा थाना थल में एक शांति एवं अमन गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त गोष्ठी में थाने का पुलिस फोर्स के साथ विभिन्न समुदायों के गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय व्यापारी, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी, सीएलजी सदस्य और सम्भ्रांत व्यक्तियों ने भाग लिया। गोष्ठी के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों की समस्याओं और सुझावों को सुना गया तथा सभी को त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया। इस संदर्भ में व्यापारियों, दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान मालिकों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वे अपनी दुकानों और कॉम्प्लेक्स में सीसीटीवी कैमरों को अनिवार्य रूप से चालू रखें। पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया कि हुड़दंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नही जायेगा ।
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत थाना थल पुलिस ने आयोजित की गोष्ठी |
















Leave a Reply