पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण मंक जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत:
थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में सुरेन्द्र सिंह चौहान निवासी हुनेरा, सुनारखेत डीडीहाट को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बलुवाकोट क्षेत्र में उत्पात मचाने व कानून के नियमों का उल्लंघन कर आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति रोहित कुमार निवासी रौकोट, बलुवाकोट को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
अतिरिक्त कार्रवाई:
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले कुल 97 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई ।
















Leave a Reply