पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत निवासरत सीनियर सिटीजन व सीमावर्ती गाँवों में निवासरत लोगों की समस्याओं को सुनने व उनका उचित निस्तारण किये जाने तथा उन्हें नये कानूनों की जानकारी दिये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। जिस क्रम में आज एसएचओ कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाइब्रेंट विलेज (सीमावर्ती गाँवों) बालिंग, दर, दुग्तू, नपल्च्यू, गर्ब्यांग, गुंजी, कुटी, नाबी, रौंककौंग आदि के लोगों के साथ गोष्ठी आयोजित की । पुलिस ने उनकी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य सम्बन्धी, पुलिस विभाग या अन्य सरकारी विभागों से सम्बन्धित समस्याओं के बारे जानकारी की गई, जिनके द्वारा कोई परेशानी नहीं बताई गई। सभी लोगों को पुलिस सहायता नं0 112, 9411112982 तथा थाने का CUG नम्बर 9411112889 देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दिये गये नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया तथा हर सम्भव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया गया ।
कोतवाली धारचुला पुलिस ने वाइब्रेंट विलेज के लोगों की समस्याएं व सुझावों की ली जानकारी ।
















Leave a Reply