पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम व एसएसबी ने अस्कोट में भारत- नेपाल सीमा से लगे हुए क्षेत्रों काली नदी के आस पास पैट्रोलिंग की गयी तथा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान का उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध मादक पदार्थों, मानव तस्करी आदि की रोकथाम करना था । टीम द्वारा स्थानीय लोगों को सीमा पर होने वाले संदिग्ध गतिविधियों या किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर सूचना त्वरित स्थानीय पुलिस को देने हेतु बताया । इसी क्रम में थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा एसएसबी झूलाघाट के अधिकारी/ कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । उक्त बैठक में सीमा पर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई । आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर कडी निगरानी रखते हुए अवैध गति-विधियो पर अंकुश लगाने हेतु सुरक्षा इंतजामो के सम्बंध में विचार विमर्श किया गया । सीमा सुरक्षा तथा सीमा पर अवैध मादक पदार्थों, वन्य जीव, वन्य उत्पाद आदि की तस्करी पर अंकुश लगाने, झूलापुलों से नियमानुसार ही समान लाने ले जाने, अवैध मार्गों से आवागमन की रोकथाम करने, स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, झुलापूलों से आवागमन करने वाले लोगों के दस्तावेजों, उनके सामान की उचित जांच चैकिंग फ्रिस्किंग किये जाने, भारत नेपाल सीमा पर काली नदी पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सूचना साझा किए जाने, पर विचार विमर्श किया ।
थाना अस्कोट पुलिस व एसएसबी ने भारत- नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर चलाया सघन चैकिंग अभियान |
















Leave a Reply