कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने लूट के मामले में वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारण्टी अभियुक्त शुभम अग्रवाल पुत्र स्व0 मुन्ना लाल निवासी सिवालया मन्दिर के पास पुरानी बाजार पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया है । उक्त व्यक्ति के विरूद्ध एक व्यक्ति से लूट और जान से मारने की धमकी के मामले में धारा 392/411/506 भादवि के तहत न्यायालाय में वाद चल रहा है । अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त पेश नही हुआ, जिसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया । उ0नि0 मनोज जलाल, का0 होशियार सिंह, का0 महेन्द्र डंगवाल द्वारा अभियुक्त शुभम अग्रवाल उपरोक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *