ढाबे की आड़ में शराब तस्करी करने वाले दो लोगों को थाना जाजरदेवल पुलिस ने धर दबोचा |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण मंे जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत |

थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 महावीर सिंह, का0 सुरेन्द्र रौतेला का0 संजय व का0 त्रिलोक सिंह द्वारा चैकिंग के दौरान, मड़ सिलौली स्थित एक ढाबे में अवैध रूप से शराब बेचने/ परोसने वाले ढाबा संचालक सहित कुल दो लोगों क्रमशः 1-हिमांशु भट्ट पुत्र महेश भट्ट निवासी मड़सिलौली 2- जय सिंह, पुत्र बस्ती निवासी गांव-अमरसर थाना भुआना जिला झुझनू राजस्थान हाल निवासी- भडकटिया,पिथौरागढ़ को 23 पव्वे अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

थानाध्यक्ष झूलाघाट आरती मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक देवेन्द्र नाथ निवासी बड़कालेख चमाली, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

थानाध्यक्ष कनालीछीना दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक गोविन्द सिंह अधिकारी निवासी अजेड़ा, कनालीछीना को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

अतिरिक्त कार्रवाई:
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले कुल 155 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई तथा कुल 5 वाहन सीज किये गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *