पिथौरागढ़ पुलिस है एक्शन मोड पर “वारंटी अभियुक्त पुलिस के शिकंजे में धारचूला पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त धर दबोचा |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, अभियुक्त कृष्णा कुमार पुत्र जोगा राम निवासी जुम्मा, धारचूला के खिलाफ धारचुला कोर्ट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत वाद चल रहा है । कोर्ट से बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद, अभियुक्त पेश नहीं हुआ, जिसके कारण कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। कोतवाली धारचूला पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक बिशन सिंह, कांस्टेबल सुरेन्द्र बल्दिया द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया । एस.पी. रेखा यादव ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, और इस प्रकार के मामलों में किसी भी प्रकार की ढील या लापरवाही नहीं बरती जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *