ड्रींक एण्ड ड्राइव में पुलिस ने किया दो व्यक्तियो को गिरफ्तार बिजली विभाग के कार्य मे बाधा डालने वाले व्यक्ति को कोतवाली अस्कोट ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण मं़ जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत:

• प्रभारी थाना जाजरदेवल शंकर शिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 सुप्रिया नेगी, हे0का0 दीपक टम्टा, का0 गोविन्द रौतेला द्वारा चैकिंग के दौरान सल्मोड़ा बैन्ड के पास एक दुकान में शराब पिलाने/बेचने वाले दुकान संचालक नरेन्द्र चन्द निवासी ग्रा0 सल्मोड़ा जाजरदेवल को गिरफ्तार किया और उसकी दुकान से 08 पव्वे बरामद किये। उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाना जाजरदेवल में आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत मामला दर्ज किया गया ।
• थाना प्रभारी जाजरदेवल शंकर सिहं रावत मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक गौरव चंद निवासी सल्मोडा को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
• थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक त्रिलोक धामी निवासी अस्कोट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
• कोतवाली अस्कोट में सूचना प्राप्त हुई की कौली कन्याल निवासी कल्याण सिंह द्वारा ग्राम कौली में बिजली विभाग के कार्य में बाधा डाली जा रही है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बसन्त पन्त द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति को बार-बार समझाने का प्रयास किया पर वह नही माना तो , उक्त व्यक्ति को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया ।

अतिरिक्त कार्रवाई:
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले कुल 120 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *