पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में वनाग्नि से बचने और वनाग्नि के दौरान उचित कदम उठाने हेतु लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में पुलिस उपाधीक्षक धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में ग्राम नगतड बलुवाकोट में स्थानीय लोगो के साथ एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त बैठक में ग्रामवासियों को वनाग्नि से बचने के उपायों के बारे में बताया गया और उन्हें इस विषय पर सर्तक रहने के लिए प्रेरित किया गया। विशेष रूप से वनाग्नि के समय त्वरित सूचना देने और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी देने के लिए निर्देशित किया गया। वनाग्नि को लेकर विशेष रूप से यह बताया गया कि छोटे-छोटे आग के स्रोत भी जंगलों में फैलकर बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं, जिससे वन्यजीवों के जीवन और जंगलों का बहुत नुकसान होता है। सथ ही नशे के दुष्परिणामों, साइबर अपराधों, और वर्तमान में चल रहे अन्य स्कैमों के बारे में भी जागरूक किया गया ।
थाना बलुवाकोट पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम: वनाग्नि, नशा मुक्ती, साइबर सुरक्षा सहित अन्य मुद्दों पर विशेष अभियान |
















Leave a Reply