सीओ धारचुला ने आगामी शिवरात्रि संबंधी आयोजित की गोष्ठी |

पिथौरागढ़ |आगामी शिवरात्रि के पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु सीओ धारचुला संजय पाण्डे की अध्यक्षता में कोतवाली धारचुला में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में एसएचओ कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह, रंग संस्थान, व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन, और नगर पालिका के प्रतिनिधि उपस्थित थे । गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य आगामी शिवरात्रि के पर्व को शांतिपूर्वक और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना था। बैठक में धार्मिक, सामाजिक और सुरक्षा पहलुओं पर चर्चा की गई और सभी संबंधित पक्षों से सुझाव और सहयोग प्राप्त किया गया ताकि इस पर्व के दौरान कोई अप्रिय घटना न घटे । बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि पुलिस, स्थानीय प्रशासन, और संबंधित संगठन मिलकर शिवरात्रि के आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *