शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 03 वाहन चालक गिरफ्तार, वाहन सीज सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 104 लोगों के खिलाफ कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में, सीओ पिथौरागढ़ श्री गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण मं जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत |

• प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चौकी घाट प्रभारी श्री जितेन्द्र सोराड़ी द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक महेश कुमार निवासी कुमौड़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
• थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक राजेश सिंह निवासी दमुवा ढूंगा को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
• प्रभारी थाना जाजरदेवल शंकर सिंह रावत मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक हिमांशु कफलिया निवासी बलतीर थल को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

अतिरिक्त कार्रवाई:
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले कुल 104 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *