सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले के विरुद्ध थाना कनालीछिना पुलिस ने की मिशन मर्यादा के तहत कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। जिस क्रम में आज वीरेन्द्र सिंह निवासी सिरौली, कनालीछिना द्वारा थाने के पास सार्वजनिक स्थल में शराब पीकर उत्पात मचाया हुआ था। एसओ दिनेश चंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध मिशन मर्यादा के तहत पुलिस अधिनियम में चालान की कार्रवाई कर सभ्यता का पाठ पढ़ाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *