कोतवाली अस्कोट पुलिस व एसएसबी द्वारा संयुक्त रूप से अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में की गयी पेट्रोलिंग/ गश्त |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज मय पुलिस टीम व एस.एस.बी. की टीम द्वारा संयुक्त रूप से भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में कॉम्बिंग/ गश्त की गई। इस दौरान टीम द्वारा आस पास के लोगों को नशे के दुष्परिणों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए नशा न करने हेतु जागरूक किया गया । लोगों से अपील की गयी कि, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर या किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के सम्बन्ध में त्वरित थाने में या पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचित करें । साथ ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में एस.एस.बी. अस्कोट में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें कोतवाली जौलजीबी के अपर उ0नि0 अशोक चौधरी द्वारा एस.एस.बी. के जवानो के नये कानून (बीएनएस, बीएनएसएस,बीएसए), मानव तस्करी , एनडीपीएस एक्ट, सर्च एण्ड सीजर , वन्य जीव जन्तु अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण विषयो पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *