पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सी.ओ. डीडीहाट कुवर सिंह रावत व सी.ओ. धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा किरायेदार/कर्मचारी सत्यापन अभियान को और अधिक तेज कर दिया गया है। किरायेदारों/मज़दूरों का सत्यापन न कराने पर संबंधित मकान मालिक/ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चंद्र जोशी मय पुलिस टीम हे0का0 मोहन सिंह, का0 नरेंद्र मेहता ने बेरीनाग क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बिना सत्यापन मजदूर रखने वाले ठेकेदार दीवान सिंह और मनमोहन सिंह, निवासी बेरीनाग के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10-10 हजार रुपये के चालान जारी किए । यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है ।
बिना सत्यापन के काम पर मजदूर रखना पड़ा दो व्यक्तियों को भारी थाना बेरीनाग पुलिस ने जारी किया 20 हजार रुपये का चालान |
















Leave a Reply