कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी ने विगत कुछ दिन पूर्व हुई झपटमारी का किया खुलासा अभियुक्त से 10 लाख से अधिक की कुल 33.66 ग्राम हेरोइन (स्मैक) व 21600 रूपये नकद भी की बरामद |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ की टीम ने कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति से पैसों से भरा बैग झपटकर भागने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्ता किया है तथा एक अभियुक्त की तलाश जारी है । इस दौरान पुलिस ने अभियुक्त से कुल 33.66 ग्राम हेरोईन व 21600 रूपये भी बरामद किये हैं ।

घटना का विवरण चूड़ामणि जोशी निवासी खड़कोट, द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी थी कि वह एसबीआई बैंक से अपनी पैंसन निकालकर अपने घर जा रहे थे । इस दौरान खड़कोट नौले के पास एक व्यक्ति, उनका थैला छीनकर भाग गया, जिसमें उनकी पैशन का पैसा व अन्य दस्तावेज थे ।
विधिक कार्रवाई- तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में उक्त घटना का खुलासा करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़  ललित मोहन जोशी व एसओजी प्रभारी मनोज पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी । पुलिस टीम द्वारा कई सीसीटीवी खंगाले गये तथा गहन सुरागरसी पतारसी की गयी । कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी टीम की कड़ी मेहनत व सतर्कता से अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में आ गया है । पुलिस ने अभियुक्त मुजम्मिल अंसारी पुत्र वसीम अंसारी निवासी कृष्णापुरी पिथौरागढ़, उम्र 21 वर्ष को विगत देर रात्रि में थरकोट- जाख के बीच में गिरफ्तार किया गया । उक्त मुकदमें में धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी की गयी । उक्त छींना झपटी के मामले में एक अन्य व्यक्ति नीरज सार्की का नाम भी प्रकाश में आया है, जिसकी तलाश जारी है । स्मैक की बरामदगी- अभियुक्त की गिरफ्तारी में चौंकाने वाली बात सामने आयी । अभियुक्त की तलाशी में कुल 33.66 ग्राम हेरोईन (स्मैक) की बरामदगी हुई तथा 21600/- रूपये नकद भी बरामद किये गये । जिस आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत पृथक से मामला दर्ज किया गया । पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच जारी है, ताकि इस तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके ।

नाम/पता अभियुक्त:-
1- मुजम्मिल अंसारी पुत्र वसीम अंसारी निवासी कृष्णापुरी पिथौरागढ़, उम्र 21 वर्ष ।

अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं जो निम्न हैं-
1-FIR NO 76/18 धारा 379/411 भादवि में विधि विवादित किशोर
2-FIR NO 119/20 धारा 380/457/411 भादवि कोतवाली पिथौरागढ़ ।
3-FIR NO 120/20 धारा 380/457/411 भादवि कोतवाली पिथौरागढ़ ।
4- FIR NO 121/20 धारा 380/457/411 भादवि कोतवाली पिथौरागढ़ ।
5- FIR NO 298/20 धारा 2/3 उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट कोतवाली पिथौरागढ़ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *