पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के दिशा निर्देश में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, कोतवाली धारचुला पुलिस ने एक पिकप वाहन को जब्त किया गया। यह वाहन अवैध रूप से खनिज पदार्थ (रेता) का परिवहन कर रहा था । उ0नि0 योगेश कुमार, हे0 का0 आन सिंह, का0 महेश बोरा द्वारा ऐलागाड़ जुम्मा जाने वाले मोड़ पर सघन चैकिंग करते हुए एक पिकप वाहन को रोककर चैक किया । तलाशी लेने पर वाहन में चालक दान सिंह धामी द्वारा अवैध खनिज पदार्थ (रेता) परिवहन किया जा रहा था, जिसका कोई वैध परमिट नही था । पुलिस ने वाहन को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया और चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।
अवैध खनन करने में कोतवाली धारचुला पुलिस एक पिकप की जब्त |
















Leave a Reply