थाना कनालीछीना पुलिस ने स्कूल में चलाई जागरूकता की पाठशाला, थानाध्यक्ष बने शिक्षक |

पिथौरागढ़ | प्रदेश स्तर पर चल रहे 35वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत थाना कनालीछीना के थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंह और उनकी टीम द्वारा आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कनालीछीना में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंह ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए ट्रैफिक नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से गुड समेरिटन के महत्व को बताते हुए सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की मदद करने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया । कार्यक्रम में छात्राओं ने ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा के संबंध में कई सवाल पूछे, जिनका थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंह ने बड़ी समझदारी से उत्तर दिया। इस पहल से छात्राओं में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता का भाव उत्पन्न हुआ और वे भविष्य में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित हुईं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *