पिथौरागढ़ | साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एस0पी0 पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में पिथौरागढ़ पुलिस लोगों को लगातार जागरूक कर रही है । जिस क्रम में आज एसएसबी एंचोली में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में जनपद पुलिस की साइबर सैल से हे0 का0 दिनेश कुमार , हे0का0 अनिल कुमार द्वारा प्रतिभाग कर कार्यक्रम में उपस्थित एस.एस.बी. के अधिकारी/कर्मचारियो को साइबर व सोशल मीडिया से संबंधित खतरो व उनसे बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई । इस दौरान सभी को बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध बहुत तेजी से बढ़ रहा है, आये दिन साइबर ठगों द्वारा लोगों को नये-नये तरीकों से ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इसलिए अपने सोशल मीडिया एकाण्ट में प्राइवेसी सेटिंग ऑन रखें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया में साझा न करें, किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें और ना ही अपनी निजी जानकारी किसी अंजान व्यक्ति से साझा करें। साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 के बारे में भी जानकारी दी गई , और किसी भी प्रकार की साईबर धोखाधडी होने पर उसकी सूचना तुरंत 1930 या www.cybercrime.gov.in पर दर्ज कराये या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें ।
एसएसबी एंचोली में साईबर सैल का विशेष जागरूकता कार्यक्रम |
















Leave a Reply