पिथौरागढ़ | आगामी नगर निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा विशेष सतर्कता बरतने के कड़े निर्देश दिये गए हैं। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर गंगोलीहाट क्षेत्र में फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी ने किया, जिसमें थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी और थाना गंगोलीहाट व थाना बेरीनाग के पुलिस बल ने भाग लिया। इस फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे आगामी नगर निकाय चुनावों में शांति और सौहार्द बनाए रखें। गंगोलीहाट क्षेत्र के अतिसंवेदनशील, संवेदनशील और अन्य बूथों का भी भ्रमण किया गया। पुलिस ने यह संदेश भी दिया कि किसी भी प्रकार की अशांति या कानून-व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी । इसी क्रम में, एसएचओ कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में धारचुला क्षेत्र में डॉग स्क्वाड के साथ संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान निकाला गया। इस अभियान में धारचुली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अवैध नशीले पदार्थों, हथियारों और अन्य आपराधिक सामग्रियों की सघन चैकिंग की गई। पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी ली गई, और इलाके में सुरक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए व्यापक सतर्कता बरती गई ।
आगामी नगर निकाय चुनावों के संदर्भ में थाना गंगोलीहाट पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च कोतवाली धारचुला पुलिस ने निकाला डॉग स्क्वाड के साथ संयुक्त चैकिंग अभियान |
















Leave a Reply