पिथौरागढ़ | आगामी नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व अराजक तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने अवैध शराब, स्मैक तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया ।
1- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 कमलेश जोशी और उ0नि0 मनोज जलाल द्वारा लाशघर रोड मोर्चरी के पास चैकिंग अभियान चलाया था । चैकिंग के दौरान एक दूकान से पुलिस ने अवैध शराब ( 86 पव्वे) के साथ दुकान संचालक गिरीश लाल वर्मा ( पुत्र स्व0 श्री लक्ष्मी लाल वर्मा निवासी ग्राम बेरीनाग पिथौरागढ हाल पता पाण्डेयगांव GIC रोड पिथौरागढ) को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया ।
2- थानाध्यक्ष डीडीहाट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक बसंत बहादुर खडका निवासी जीआईसी डीडीहाट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किये गये ।
3- थानाध्यक्ष कनालीछीना दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक कैलाश राम टम्टा निवासी मलास कनालीछीना को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गये ।
4- एसएचओ जौलजीबी संजीव कुमार मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक प्रदीप धामी निवासी पोखरा बलुवाकोट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
5- थानाध्यक्ष बलुवाकोट हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शराब के नशे में लडाई-झगड़ा कर शांती व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्ति नरेन्द्र कठायत (निवासी विनिया गांव) और धीरज रावत (निवासी दुंगातोली बलुवाकोट) को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया , ललित राम (निवासी दुंगातोली) को लडाई-झगडा कर यातायात अवरुद्ध करने पर बीएनएसएस की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया , अजय कुमार (निवासी बलुवाकोट) जो अपनी बहन व परिजनो से लडाई-झगडा कर रहा था को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया ।
6- एसएचओ अस्कोट के0एस0 रावत के नेतृत्व में चौकी प्रभारी ओगला उ0नि0 बसंत पन्त द्वारा पाठक गांव ओगला निवासी भुवन चन्द्र पाठक को शराब के नशे में गाली-गलौच कर शांती भंग करने में बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार किया ।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले कुल 123 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई |
















Leave a Reply